हे राम !
प्रो सी॑ बी श्रीवास्तव विदग्ध
C-6 , M.P.S.E.B. Colony Rampur ,
Jabalpur (M.P.) 482008
मोबा ०९४२५४८४४५२
हे राम ! रघु कुल रत्न भारतवर्ष के भगवान हो तुम ।
प्रीति पोषक धर्मरक्षक मनुजता के पाण हो तुम ।।
मान्य मर्यादाओ कें प्रतिरुप करुणाधाम हो तुम ।
ढ़ृड़वती आदर्श पुरुषोत्तम सकल गुणगाम हो तुम ।।१।।
कष्टहारी कर्मपेमी कल्पना की कामना हो ।
त्रस्त आकुल भक्त मन के भाव की संभावना हो ।।
सत्य प्रिय सात्विक हृदय की सतत संचित साधना हो ।
अमित अनुपम आत्मा की नेहमय आराधना हो ।।२।।
कठिन कर्मठ सिध्दि दायी दुष्ट के संहारकर्ता ।
हे राम ! रघु कुल रत्न भारतवर्ष के भगवान हो तुम ।

लोड हो रहा है...